EasyMyTrip IPO के बारे में पूरी जानकारी- कब आएगा, कितने पैसे चाहिए और कैसे अप्लाई करे

EasyMyTrip IPO

साल 2021 की शुरुआत से ही देश में कई सारी कंपनियों ने अपना आईपीओ निकाला है। तो इसी आईपीओ की कतार में ट्रैवल कंपनी EasyMyTrip भी अपना IPO लेकर आ रही है।

EasyMyTrip के IPO के बारे में जानकारी –

कंपनी का आईपीओ सब्सक्रिप्शन 8 मार्च को खुलेगा और 10 मार्च को बंद हो जाएगा।

IPO प्राइस – ₹186 – ₹187/equity share

मार्केट लॉट – 80 शेयर 

किस पर लिस्ट होगी – NSE और BSE दोनों पर

EasyMyTrip के IPO में आप कम से कम 80 शेयर खरीद सकते है, जो कि आपको ₹14960 रुपए के लगभग पड़ेंगे।

अगर आपको कंपनी के शेयर मिलते है तो वो शेयर आपके demat अकाउंट में 18 मार्च को आ जाएंगे।

अगर शेयर आपको नहीं मिलते है तो रिफंड आपको 17 मार्च को मिल जाएगा।

कंपनी के शेयर आपको 16 मार्च को अलॉट हो जाएंगे।

इसके बाद में कंपनी शेयर मार्केट NSE और BSE में 19 मार्च 2021 को लिस्ट हो जाएगी।

इस IPO से कंपनी ₹510 करोड़ रुपए मार्केट से उठाने की सोच रही है। और कंपनी के संस्थापक(फाउंडर) निशांत पित्ती और रिकांत पित्ती ने अपने हिस्से के शेयर जिनका मार्केट मूल्य ₹255 करोड़ है वो भी भी बेचने वाले है।

EasyMyTrip का IPO कैसे अप्लाई करे या कैसे खरीदे –

EasyMyTrip का IPO आप अपने ब्रोकर से खरीद सकते हैं जैसे कि अगर आप जीरोधा(Zerodha) का इस्तेमाल करते हैं तो आपको यह चीजें करनी है –

  1. Login Zerodha या Kite
  2. Portfolio में जाना है
  3. उसके बाद में आपको IPO के लिंक पर क्लिक करना है
  4. इसमें आपको EasyMyTrip का ipo भी दिख जाएगा
  5. Bid बटन पर क्लिक करना है
  6. उसके बाद आपको upi id डालनी होगी जिससे आप ipo के लिए पैसे देने वाले है
  7. कितने शेयर लेने है और कितने पैसे के लेने है आपको उसके लिए बिड लगानी होगी
  8. उसके बाद “submit” पर क्लिक करे

पेमेंट करने के बाद आपको नोटिफिकेशन भेज दिया जाएगा जब आपको आईपीओ मिलेगा।

> शेयर मार्किट के बारे में सम्पूर्ण जानकारी

EasyMyTrip कंपनी के बारे में –

EasyMyTrip एक भारतीय ट्रैवल कंपनी है जिसकी शुरुआत साल 2008 में नीतीश पित्ती, रिकांट पित्ती और प्रशांत पित्ती ने कि थी। 

कंपनी का हेडक्वार्टर दिल्ली में है। 

यह कंपनी होटल बुकिंग, हवाई जहाज टिकट बुकिंग, हॉलीडे पैकेज, बस बुकिंग और ट्रेन बुकिंग आदि सर्विस देती है।

कंपनी के नेटवर्क में 42000 ट्रैवल एजेंट, 1200 फ्रैंचाइज, 640 व्हाइट लेबल सॉल्यूशन, 1600 डिस्ट्रीब्यूटर आदि शामिल है।

ये कंपनी पहली भारतीय ट्रैवल कंपनी है जो शेयर मार्केट में लिस्ट होने जा रही है।

कंपनी का साल 2017-18 का रेवेन्यू 2400 करोड़ रुपए था।

कंपनी के अगर अच्छाइयों को बात कि जाए तो –

°  मार्केट लीडर है

°  अच्छी और एडवांस टेक्नोलॉजी है

°  पिछले कुछ सालों से कंपनी का अच्छा फिनेशियल रिकॉर्ड रहा है।

°   कंपनी का मार्केट में आच नाम है और अच्छा डिस्ट्रीब्यूटर नेटवर्क है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: