सेंसेक्स और निफ्टी क्या होते है इन दोनों में क्या अंतर और समानताएं है

sensex kya hai

“सेंसेक्स(sensex)” और “निफ्टी(nifty)” आजकल ये दो शब्द आपको कई जगह पर सुनने को मिलते है। अक्सर लोग कहते है कि आज सेंसेक्स 200 प्वाइंट ऊपर चला गया है या आज निफ्टी नीचे आ गया है इत्यादि। तो ऐसे में काफी बार बार आपके दिमाग में ये सवाल आया होगा कि आखिर ये सेंसेक्स और निफ्टी क्या होते है? इस आर्टिकल को पूरा पढ़ने के बाद आपको पता लग जाएगा कि सेंसेक्स और निफ्टी क्या होते है।

भारत में शेयर मार्केट में हजारों कंपनियां लिस्टेड है, तो ऐसे में हर कंपनी के स्टॉक/शेयर को नजर में रखना बहुत मुश्किल काम हो जाता है। तो यहां पर मार्केट index एक बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इन मार्केट index को देखकर हम बता सकते है कि आज शेयर मार्केट ने कैसा प्रदर्शन किया है।

तो अब जान लेते है कि ये मार्केट index sensex and nifty होते क्या है?

सेंसेक्स क्या होता है –

सरल भाषा में सेंसेक्स BSE (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) पर लिस्टेड टॉप 30 कंपनियों का पूरा मिलकर स्टॉक का मूल्य (Combined Value of stocks) होता है। 

BSE अगर चाहे तो इन 30 कंपनियों की लिस्ट को बदल भी सकते है या किसी भी कंपनी को इस लिस्ट से निकाल सकती है और उसकी जगह पर किसी अन्य कंपनी को ला सकती है।

अगर सेंसेक्स ऊपर जाती है तो इसका मतलब है कि BSE पर लिस्टेड टॉप 30 कंपनियां अच्छा प्रदर्शन कर रही है। 

और अगर सेंसेक्स नीचे जाता है या घटता है तो ये दर्शाता है कि BSE (Bombay Stock Exchange) में मौजूद टॉप 30 कंपनियां मार्केट में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही है।

चुकी ये टॉप 30 कंपनी मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की काफी बड़ी-बड़ी कंपनियां होती है तो हम सेंसेक्स को देखकर ये भी पता लगा सकते है कि हमारे देश की अर्थवयवस्था कैसी चल रही है।

सेंसेक्स में कौन कौन सी कंपनियां शामिल होती है –

जैसा कि आपको पता है कि सेंसेक्स BSE में लिस्टेड टॉप 30 कंपनियों से मिलकर बना होता है। 

तो अभी देखते है कि वो 30 कंपनियां कौन कौन सी है –

  • Lupin
  • Tata Steel Limited
  • Wipro Limited
  • Tata Motors Limited
  • State Bank of India
  • Sun Pharmaceutical Industry Limited
  • Tata Motors- DVR Ordinary
  • Tata Consultancy Services Limited
  • Kotak Mahindra Bank Limited
  • Mahindra and Mahindra Limited
  • Maruti Suzuki India Limited
  • Larsen and Toubro Limited
  • Reliance Industries Limited
  • NTPC Limited
  • Power Grid Corporation of India Limited
  • Oil and Natural Gas Corporation Limited
  • Viola
  • ITC Limited
  • Infosys Limited
  • ICICI Bank Limited
  • HDFC Bank Limited
  • Hindustan Unilever Limited
  • Hero MotorCorp Limited
  • Housing Development Finance Corporation Limited
  • Asian Paints Limited
  • Bajaj Auto Limited
  • Axis Bank Limited
  • Bharti Airtel Limited
  • Adani Ports and Special Economic Zone Limited
  • Coal India Limited
  • Reddys Laboratories Limited.

निफ्टी क्या होता है –

ये एक NSE में लिस्टेड टॉप 50 कंपनियों का सूचकांक(index) होता है। मतलब कि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में को टॉप 50 कंपनियां है निफ्टी उन 50 कंपनियों का सूचकांक होता है। 

अगर ये टॉप 50 कंपनियां अपनी मार्केट में अच्छा प्रदर्शन करती है तो निफ्टी बढ़ेगा और अगर ये कंपनियां बुरा प्रदर्शन करती है तो निफ्टी कम हो जाएगा या नीचे आ जाएगा।

ये टॉप 50 कंपनियां भारत के अलग अलग सेक्टर से होती है जैसे कि बैंकिंग, फाइनेंस, तकनीकी और व्हीकल आदि।

क्युकी ये 50 कंपनियां भारत की बड़ी बड़ी कंपनिया होती है तो अगर निफ्टी ऊपर जाता है तो जाहिर है कि भारत की अर्थव्यवस्था अच्छी जा रही है और अगर निफ्टी नीचे आता है तो मतलब की देश की अर्थवयवस्था बुरी चल रही है या उसमे कोई दिक्कत है।

निफ्टी का full form क्या होता है –

निफ्टी कि फूल फार्म National Fifty या National stock exchange FIFTY और उसको निफ्टी 50 के नाम से भी जाना जाता है।

निफ्टी में कौन-कौन सी कंपनियां शामिल होती है –

निफ्टी में NSE (National Stock Exchange) पर लिस्टेड टॉप 50 कंपनियां शामिल होती है। अगर NSE चाहे तो इन कंपनियों को बदल भी सकती है और किसी भी कंपनी की जगह पर किसी नई कंपनी को भी का सकती है। 

निफ्टी में मौजूद 50 कंपनियां इस प्रकार है –

  1. Asian Paints Ltd.
  2. Ambuja Cements Ltd.
  3. Axis Bank Ltd.
  4. ACC Limited
  5. Bajaj Auto Ltd.
  6. Bharat Heavy Electricals Limited
  7. Bharti Airtel Ltd.
  8. Bharat Petroleum Corporation
  9. Bank of Baroda
  10. Cipla Ltd.
  11. Cairn India Ltd.
  12. Coal India Ltd.
  13. Dr. Reddy’s Laboratories Ltd.
  14. GAIL (India) Ltd.
  15. Grasim Industries Ltd.
  16. HDFC Bank Ltd.
  17. HCL Technologies Ltd.
  18. Hindustan Unilever Ltd.
  19. Housing Development Finance Corporation Ltd.
  20. Hero MotoCorp Ltd.
  21. Hindalco Industries Ltd.
  22. ITC Limited
  23. Infosys Ltd.
  24. IndusInd Bank Ltd.
  25. IDFC Ltd.
  26. Idea Cellular Ltd.
  27. ICICI Bank Ltd.
  28. Kotak Mahindra Bank Ltd.
  29. Lupin Limited
  30. Larsen and Toubro Ltd.
  31. Maruti Suzuki India Ltd.
  32. Mahindra and Mahindra Ltd.
  33. NTPC Limited
  34. NMDC Limited
  35. Oil & Natural Gas Corporation Ltd.
  36. Punjab National Bank
  37. PowerGrid Corporation of India Ltd.
  38. Reliance Industries Ltd.
  39. Sun Pharmaceutical Industries Ltd.
  40. State Bank of India
  41. Sesa Sterlite Limited
  42. Tech Mahindra Ltd.
  43. Tata Steel Ltd.
  44. Tata Power Co. Ltd.
  45. Tata Motors Ltd.
  46. Tata Consultancy Services Ltd.
  47. UltraTech Cement Ltd.
  48. Yes Bank Ltd.
  49. Wipro
  50. Zee Entertainment Enterprises Ltd.

सेंसेक्स और निफ्टी में क्या अंतर होता है –

1  निफ्टी को National Fifty होता है जबकि सेंसेक्स Sensitive Index होता है।

2  निफ्टी का संबंध NSE यानी कि National Stock Exchange से है और वही अगर बात करे सेंसेक्स की तो उसका संबंध BSE यानी कि Bombay Stock Exchange से है।

3  NSE में जिन कंपनियों पर ज्यादा ट्रेड किया जाता है वो निफ्टी इंडेक्स में आ जाती है और BSE में जिन कंपनियों पर जायदा ट्रेड किया जाता है वो सेंसेक्स सूचकांक(index) में आ जाती है।

4  सेंसेक्स में निफ्टी से पुराना है क्युकी सेंसेक्स 1986 में बनाया गया था और वहीं निफ्टी 1995 में बनाया गया था।

5  निफ्टी इंडेक्स में NSE की 50 कंपनियां आती है वहीं सेंसेक्स में BSE की 30 कंपनियां शामिल होती है।

> कम निवेश में शुरू होने वाले बिज़नेस आईडिया पढ़े

> Bitcoin क्या होता है पढ़े

सेंसेक्स और निफ्टी में क्या समानताएं होती है –

1  दोनों ही इंडेक्स भारत के बड़े बड़े अलग अलग सेक्टर कि कम्पनियों के प्रदर्शन को दर्शाते है।

2  दोनों ही index स्टॉक मार्केट से संबंधित है।

3  दोनों मुंबई में स्थित है।

4  अगर एक ऊपर गया है तो दूसरा भी कुछ हद तक ऊपर जाता है आप इन दोनों को देखकर पूरी मार्केट का हाल जानें सकते है कि आज मार्केट ने कैसा प्रदर्शन किया है।

तो इन सब को पढ़ने के बाद आपको कुछ जानकारी जरुर मिली होगी कि आखिर सेंसेक्स और निफ्टी क्या होते है। 

अब आप भी पैसा शेयर मार्केट में निवेश कर सकते है क्युकी कोरोना वायरस के बाद बहुत से लोगो ने शेयर मार्केट में निवेश करना शुरू कर दिया है। SEBI (Securities And Exchange Board Of India) के अनुसार भारत में पिछले 9 महीनों में लगभग 63 लाख नए डीमैट अकाउंट खोले गए है, जो कि एक बहुत ही बड़ी वृद्धि देखी गई है।

zerodha के साथ डीमैट अकाउंट खोले और शेयर मार्किट में निवेश करना शुरू करे

तो इससे पता लगता है कि लोगो का रुझान शेयर मार्केट की तरफ बढ़ने लगा है, तो आपको भी शेयर मार्केट क्या होती है ये सीख लेना चाहिए।

शेयर मार्केट क्या है इसको पूरा सीखने के लिए आप हमारा ये वाला आर्टिकल पढ़ सकते है –

शेयर मार्केट क्या होती है सम्पूर्ण जानकारी 

अगर आपको ये sensex and nifty की जानकारी पसंद आयी है तो इसे अपने दोस्तो य परिवारजनों के साथ फेसबुक य व्हाट्सएप ग्रुप पर शेयर करे। अगर अभी भी आपका कोई प्रश्न है तो आप कमेंट करके पूछ सकते है। धन्यवाद

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *